पांच किलो राशन देकर गरीबों के जमीर से खेल रही सरकारःलीलावती

 पांच किलो राशन देकर गरीबों के जमीर से खेल रही सरकारःलीलावती

गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा के तत्वाधान में आयोजित समाजवादी जागरूकता अभियान के तहत जिलाध्यक्ष आशा यादव की अध्यक्षता में समाजवादी महिला सम्मेलन का आयोजन छावनी लाइन स्थित एक पैलेस में किया गया। इसमें मुख्य अतिथि समाजवादी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा जिलाध्यक्ष आशा यादव एवं महामंत्री विभा पाल ने अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वाग्त किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री लीलावती कुशवाहा ने कहा देश फिरकापरस्त ताकतों के चंगुल में फंस गया है। इससे देशवासियों को छुटकारा दिलाने में इस देश की आधी आबादी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाओं का उत्पीड़न चरम सीमा पर है। महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न, अपमान और हिंसा की घटनाओं पर भाजपा का रवैया पूरी तरह से संवेदनहीन है। लगातार बढ़ती मंहगाई का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को घर-गृहस्थी चलाना मुश्किल हो गया है। बढ़ती मंहगाई की वजह से गरीबों को संतुलित आहार नहीं मिल पा रहा है। दलहन, तिलहन के साथ-साथ बढ़ते पेट्रो पदार्थों एवं ईंधन गैस के दामों के चलते आम आवाम का जीना दुश्वार हो गया है। कहा कि भाजपा राज में लोकतंत्र, संविधान और इस देश का धर्मनिरपेक्ष स्वरूप खतरे में है। इस राज में गैर बराबरी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि पांच किलो राशन देकर यह सरकार गरीबों के जमीर से खेल रही है। प्रदेश की दंभी योगी सरकार को उखाड़ फेंककर प्रदेश में अखिलेश जी के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डा. सीमा यादव, विधा सैनी, मीरा यादव, पूनम यादव, रीना यादव, राजकुमारी बिंद, अंजू चतुर्वेदी, नफीसा बेगम, सुशीला गोड़, ममता यादव, रीता विश्वकर्मा, रेनू मिश्रा, रीता खरवार, कंचन कुशवाहा, जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, पूर्व मंत्री सुधीर यादव, मन्नू सिंह,दिनेश यादव, अजय सिंह पिंटू, अरुण कुमार श्रीवास्तव, ओपी यादव, सूरज राम बागी, अशोक बिन्द, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, रामाशीष यादव, राजेश, गोपाल यादव, सत्या यादव, चन्द्रेश्वर यादव, आजाद राय, रजनीकांत यादव, जगमोहन बिंद, नरसिंह यादव, परशुराम बिंद आदि उपस्थित थे। संचालन जिला महामंत्री विभा पाल ने किया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page