प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

 प्रियंका की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने किया धरना-प्रदर्शन

—रिहाई की सूचना मिलने पर समाप्त किया धरना-प्रदर्शन

गाजीपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की उत्तर प्रदेश के सीतापुर में गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने सरजू पांडेय पार्क में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। इसी बीच कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन से बैकफुट पर आई अहंकारी यूपी सरकार ने कांग्रेस महासचिव को रिहा कर दिया है करते हुए कुछ फर्जी धाराओं में केस दर्ज किया। इसे कांग्रेस के आंदोलन की जीत बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि यूपी सरकार अहंकार में चूर है। वह जन विरोधी। कांग्रेस की यह लड़ाई अब बीजेपी सरकार को उखाड़ कर ही रुकेगी।

जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रदेश सरकार का रवैया अहंकार भरा है। प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी आंदोलनरत किसानों के न्याय की गूंज को और मजबूती देगा। लखीमपुर खीरी में भाजपा मंत्री के शह पर हुई हिंसा निंदनीय है। सरकार को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, लेकिन सरकार दोषियों को गिरफ्तार न कर प्रियंका जी को गिरफ्तार किया, जो कि कायराना और अलोकतांत्रिक है। शहर अध्यक्ष सुनील साहू ने कहा कि प्रियंका गांधी लखीमपुर घटना सुनने के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने जाना चाहती थीं, लेकिन उन्हें सीतापुर में हिरासत में ले लिया गया। ये पुलिस कार्रवाई दमनकारी और अलोकतांत्रिक है। इसका हम तब तक विरोध करेंगे, जब तक कि दोषियों को सज़ा न मिल जाए। भाजपा सरकार किसान विरोधी है। आंदोलन को दमनकारी नीति के तहत कुचलना चाहती है। उन्होंने हत्या के आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के बेटे को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रिहाई की खबर मिलने पर धरना समाप्त कर दिया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक एआईसीसी सदस्य अमिताभ अनिल दुबे, पूर्व प्रदेश सचिव रविकांत राय, पूर्व जिलाध्यक्ष डा. मारकंडेय सिंह, राजीव कुमार सिंह, आनंद राय, पंकज दुबे, लाल साहब यादव, अजय कुमार श्रीवास्तव, हिमांशु श्रीवास्तव, मंसूर जैदी, शफीक अहमद, राजेश गुप्ता, चंद्रिका सिंह, फरीद अहमद गाजी, आशुतोष गुप्ता, संदीप विश्वकर्मा, ओमप्रकाश पांडेय, जिला उपाध्यक्ष कुसुम तिवारी, रूद्रेश निगम, राम नगीना पांडेय, मनीष कुमार राय, अनुज कुमार राय, शबीहुल हसन, महबूब निशा, अरविंद मिश्रा, रतन तिवारी, करुणा निधि राय, सीताराम राय, विद्याधर पांडेय, अदालत यादव, ज्ञानप्रकाश सिंह, जयराम सिंह, नसीम अख्तर, शशिभूषण राय, अवधेश पांडेय, विजय राम बिंद, युगल किशोर सिंह, मोहन चौहान, जितेंद्र बिंद, मुकेश कुमार, रामदुलार चौहान, संजीत सिंह यादव, रामप्रकाश बिंद, हरिओम यादव, मंसूर कुरैशी, कमलेश्वर प्रसाद, डा. गुड्डू, मीरा देवी चौबे आदि उपस्थित रहे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page