वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. विनोद सिंह सम्मानित

 वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. विनोद सिंह सम्मानित

गाजीपुर। पीजी कालेज कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने 18-19 जून को नेपाल के कृषि तथा वन विज्ञान विश्वविद्यालय रामपुर चितवन द्वारा आयोजित “इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन इकोलॉजिकल इम्पैक्ट ऑन एग्रीकल्चर, बिज़नेस एंड टेक्नोलॉजी” में प्याज पर एक शोध पत्र प्रस्तुत किया। डॉ. सिंह पिछले कई वर्षों से किसानों के खेतों में प्याज की नवीनतम प्रजातियों को लागू करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किये है। जिसके लिए उन्हें ‘बेस्ट पेपर अवार्ड’ भी मिला है। इसका उद्घाटन नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’  ने किया। इस अवसर पर डॉ. सिंह को ‘बेस्ट केवीके सीनियर साइंटिस्ट अवार्ड’ से भी सम्मानित किया गया, जो उनके उत्कृष्ट उद्यान विज्ञान कार्यों को मान्यता प्रदान करता है। यह पुरस्कार कृषि तथा वन विज्ञान विश्वविद्यालय नेपाल के कुलपति प्रो. पुण्य प्रसाद रेगमी ने प्रदान किया। इस मौके पर केंद्र के चेयरमैन और अपर महाधिवक्ता  अजित कुमार सिंह ने उन्हें बधाई दी। साथ ही केंद्र के वैज्ञानिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. सिंह को इस सफलता पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page