करंट लगने से युवक की मौत
जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन बाजार स्थित अपने घर में बुधवार को पंखा ठीक करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोविन्दा जायसवाल (35) सुबर घर में पंखा बना रहा था।अचानक पंखे में करंट उतर जाने से वह चपेट में आ गया। जिससे जमीन पर गिर पड़ा। परिजन तत्काल उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी होते ही घर पर लोगों की भीड़ लग गयी। गोविन्द जायसवाल प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था तथा कुछ दिन पहले घर आया था।