विद्यालय में बच्चों ने किया ऊंट की सवारी

 विद्यालय में बच्चों ने किया ऊंट की सवारी

जमानियां(गाजीपुर)। क्षेत्र के कसेरा पोखरा गांव स्थित सनशाइन पब्लिक स्कूल में सोमवार को सत्र के पहले दिन विद्यालय में बच्चों ने ऊंट की सवारी कर मस्ती की। पहले दिन विद्यालय को रंग बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया था ताकि विद्यालय के बच्चों को फील गुड कराया जा सकें। प्रतिदिन की भांति सुबह की प्रार्थना हुई और बच्चे अपने नई कक्षा की ओर कतार लगा कर जाने लगे। प्रधानाचार्य शैलेन्द्र कुमार सिंह ने नर्सरी से पांच तक के बच्चों को मैदान में ही रोक दिया। सभी बच्चों को बारी बारी ऊंट की पीठ पर बैठा कर मैदान का चक्कर लगवाया गया। इस दौरान बच्चे मस्ती में झूमते दिखाई दिए। जिसके बाद बच्चों को ऊंट के विषय में जानकारी दी गई। अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि बच्चों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन समय समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर जैसे इलाकों में ऊंट से बच्चे और शिक्षक पढने जाते है। बच्चों को इससे अवगत कराना था कि आप को सुविधा मिल रही है उसका लाभ उठाए। विद्यालय के प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि स्कूल बच्चों के लिए शिक्षा का मंदिर के साथ साथ उनके अंदर अन्य चीजों के विकास कराने का भी केंद्र है। बच्चों को स्कूल में जितनी चीजें सीखने को मिलती है। उतनी कही अन्य नहीं मिल सकती है। उनके शारीरिक विकास के साथ साथ मानसिक विकास का भी केंद्र है। बच्चों को खेल खेल में सीख देने का प्रयास किया गया है। इस अवसर पर एओडी प्राइमरी विंग पूजा सिंह‚ विजय सिंह‚ पूनम सिंह‚ सुधीर राय‚ महेश्वर नाथ सिंह‚ सदरे आलम अंसारी‚ बृजेश सिंह‚ जयप्रकाश सिंह‚ बलवंत सिंह‚ अनिल सिंह‚ कामरान खान आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page