भाजपा सरकार में सत्ता से सवाल करना गुनाह हैः डा. वीरेंद्र

 भाजपा सरकार में सत्ता से सवाल करना गुनाह हैः डा. वीरेंद्र

गाजीपुर। इंडिया गठबंधन की बैठक में सर्वसम्मति से लिये गये फैसले के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस,आम आदमी पार्टी,भाकपा माले, भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी,मार्कस्वादी कम्युनिस्ट पार्टी आदि अन्य दलों के साथ जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में सरजू पांडेय पार्क में 146 सांसदो के अलोकतांत्रिक निलंबन के खिलाफ” लोकतंत्र -संविधान बचाओं-भाजपा हटाओ ” नारे के साथ धरना देकर विरोध जताया। धरने में निलम्बित सांसदों को तत्काल बहाल करने की मांग से सम्बन्धित राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने भाजपा सरकार के तानाशाही रवैए की मुखालफत करते हुए कहा कि इस हुकूमत को न तो लोकतंत्र की मर्यादा का ख्याल है और न ही संविधान की ।

भाजपा सरकार तानाशाही रवैया अख्तियार किया हुआ है जो लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जिस अलोकतांत्रिक तरीके से सांसदों का निलंबन किया गया है वह घोर निंदनीय है। जंगीपुर विधायक डॉ वीरेंद्र यादव ने कहा कि सत्ता से सवाल‌ करना विपक्ष का धर्म है लेकिन भाजपा सरकार में सत्ता से सवाल करना गुनाह हो‌ गया है। यह सरकार लोकतंत्र का मंदिर कहे जाने वाले संसद की पवित्रता को पूरी तरह से नष्ट करने पर तुली हुई है।विधायक जैकिशन साहू ने कहा कि यह तानाशाह हुकूमत न तो विरोधियों की बात को सुनना चाहती है और न देखना। भाजपा जबसे हुकूमत में आयी है विरोधियों के साथ बदले की भावना से कारवाई कर रही है।ईडी, सीबीआई का प्रयोग विरोधी दल के नेताओं की आवाज को दबाने के लिए कर रही है। भाकपा के अमेरिका यादव ने कहा कि भाजपा हुकूमत किसी की बात सुनना नहीं चाहती। वह केवल अपने मन की बात जोर जबरदस्ती से सुनाना चाहती है। भाजपा सत्ता का दुरूपयोग कर रही है।भाकपा-माले के ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष के प्रति भाजपा सरकार का रवैया हमेशा से दुराग्रह और द्वेषपूर्ण रहा है। यह सरकार लगातार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर और उनका गलत प्रयोग कर रही है।

अभिव्यक्ति की आजादी को कुचलकर संविधान की मूल भावना से खिलवाड़ कर रही है यह सरकार।कांग्रेस के आईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि यह सरकार अपनी छापामार एजेन्सियों की बदौलत सब तरफ भय और आतंक का माहौल बना रखा है। सत्ता की लिप्सा में भाजपा ने चुनावों की प्रक्रिया को भी संदेहास्पद बना दिया है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने और देश की तमाम समस्याओं के निराकरण के लिए देश की सत्ता से भाजपा को हटाना ही होगा। धरने में विधायक शोएब अंसारी उर्फ मन्नू अंसारी,पूर्व विधायक उमाशंकर कुशवाहा, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम, रामधारी यादव, डॉ नन्हकू यादव, कांग्रेस नेता जनक कुशवाहा,अजय श्रीवास्तव,माकपा के कामरेड विजय बहादुर सिंह, भाकपा के जिला सचिव जनार्दन राम, भाकपा माले के जिला सचिव शशिकांत कुशवाहा,आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक राय, आमिर अली, रविन्द्र प्रताप यादव, अशोक बिन्द, रामजी राय, अरुण कुमार श्रीवास्तव,सत्या यादव , डॉ समीर सिंह, दिनेश यादव,सुरज राम बागी,विभा पाल, तहसीन अहमद, सिंकदर कन्नौजिया, अमित ठाकुर,राजेंद्र यादव, चन्द्रिका यादव, अनिल यादव,विजय बहादुर यादव, अवधेश यादव मारकन्डेय यादव, कमलेश यादव, शिवशंकर यादव, गोवर्धन यादव अम्बिका यादव, रजनी कान्त,रजनीश, रामाशीष, आदित्य, नन्दलाल, नगीना, रीता विश्वकर्मा, रीना यादव, अनीता यादव, कंचन रावत, पूजा गौतम, आदि उपस्थित थे। संचालन सपा के जिला महामंत्री कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।

You cannot copy content of this page