वाहन चेकिंगः67 वाहनों का चालान

 वाहन चेकिंगः67 वाहनों का चालान

गाजीपुर। यातायात व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस गंभीर दिख रही है। उसकी तरफ से लगातार लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ ही चेकिंग कर लोगों को नियम-कानून बताने का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को परिवहन विभाग के साथ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत चलाए जा रहे अभियान में यातायात पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 67 वाहनों का चालान करने के साथ ही लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया।

मालूम हो कि सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है। इसके साथ ही वाहन चेकिंग कर रही है। इसी क्रम में यातायात प्रभारी अजय सिंह कसाना ने परिवहन विभाग के कर्मियों के साथ रविवार को रौजा तिराहा पर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक किया। उन्होंने जागरूक करते हुए लोगों से कहा कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात पुलिस कर्मियों का सहयोग करें। वाहन चलाते समय नियमों, चिन्हों एवं संकेतों का प्रयोग करें। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य लगाए। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें व काली फिल्म और हूटर का प्रयोग न करें। वाहन चलाते समय 10 मीटर की दूरी बनाए रखे। 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने के लिए प्रेरित न करें। पुल एवं मोड़ प र गाड़ी ओवरटेक न करें। शराब पीकर कदापि वाहन न चलाए। सावधानी से सड़क पार करें व सदैव सड़क के बाई ओर चले। स्कूली वाहन यातायात मानक के अनुसार ही संचालित करें। यातायात प्रभारी ने बताया कि आज वाहन चेकिंग में बिना हेलमेट, तीन सवारी सहित अन्य अनियमितता 65 वाहनों का चालान किया गया। जबकि काली फिल्म में दो चारपहिया वाहनों का चालान किया गया। कहा कि चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page