गंगा में युवक ने लगाई छलांग

 गंगा में युवक ने लगाई छलांग

गाजीपुर। शहर कोतवाली के रजागंज स्थित हमीद सेतु से शुक्रवार की दोपहर एक व्यक्ति ने गंगा में छलांग लगा लिया। गंगा नदी में मछली मार रहे मछुआरों ने उसे बचा लिया गया। बताया जाता है कि हमीद सेतु पर दोपहर एक व्यक्ति आया और चारों तरफ देखनेके बाद रेलिंग परचढ़कर गंगा छलांग लगा लिया। उधर से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी। गंगा में नाव से मछली मार रहे मछुआरों ने देख लिया। आनन फानन में किसी तरह मछुआरों ने उसे बचा लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पूछने पर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति नेअपना नाम नोनहरा थाना के अख्तियारपुर निवासी सनी कुमार पुत्र रामविलास राम बताया। कूदने से उसके चोट लगी थी। कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने उसे उपचार के लिए जिलाअस्पताल ले आये। पुलिस द्वारा उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।

You cannot copy content of this page