गांजा के साथ गिरफ्तार किया

 गांजा के साथ गिरफ्तार किया

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात क्षेत्र के सहजतपुर पुलिया के पास से एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो से अधिक गांजा बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध-अपराधियों और तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में बरेसर थाना के उपनिरीक्षक गजेंद्र राय हमराहियों के साथ रात में गश्त पर थे। इसी दौरान सहजतपुर पुलिया के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास से गांजा बरामद हुआ। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर स्थानीय थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी जोगी राजभर है। उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया गया। अभियुक्त का एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक अनिल कुमार मिश्रा, कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल प्रशांत खरे और कांस्टेबल प्रेमनरायण शामिल थे।

You cannot copy content of this page