Thursday, August 6, 2026

Top 5 This Week

spot_img

436 शिकायत और 40 का निस्तारण

गाजीपुर। प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सभागार में हुआ। जिसमें 86 प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर चार का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो की सूचना के अनुसार कुल 436 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 40 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया।  तहसील सदर में 46 प्रार्थना पत्रों में सात का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 76 शिकायतों में 14 का निस्तारण किया गया। जमानियं तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर पांच का निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 86 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में 48 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें से दो का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी  की अध्यक्षता में 45 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर आम जनमानस की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी राजन राय, उपजिलाधिकारी लोकेश कुमार, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी एवं समस्त अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles