नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

 नाबालिग से छेड़खानी करने वाले आरोपी गिरफ्तार

सुहवल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र एक गांव में तीन दिन पूर्व नाबालिक छात्रा के साथ छेड़खानी, पास्को एक्ट के मामलें में फरार चल रहे पांच वांछित आरोपियो को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह मेदिनीपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। संबंधित धाराओं में उनका चालन कर दिया।
पुलिस के अनुसार बीते तीन दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिक छात्रा, जो अपने घर से अकेले दुकान पर जा रही थी कि बगल के ही गांव के पांच किशोरों ने रास्ता सुनसान देख उसका पिछा शुरू कर दिया था। किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने लगे थे। किशोरी के शोर मचाने पर पकड़े जाने से भय से सभी फरार हो गए थे। पीड़िता के परिजन पीड़िता को लेकर आरोपियों के घर पहुंचे। मामले की शिकायत किया तो उनके परिजन आग बबूला हो मारपीट व जान से मारने की धमकी देते हुए पीड़िता परिजनों को भगा दिया। इसके बाद पीड़िता थाने पहुंच पांचों के खिलाफ छेडखानी का मुकदमा पंजीकृत कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव ने बताया कि पाचों आरोपियों को मेदिनीपुर तिराहा से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह कही भागने की फिराक में थे। पांचों आरोपियो का चालान कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया गया। जहां से सभी को राजकीय बाल सुधार गृह भेंज दिया गया।

You cannot copy content of this page