एसओ ने लोगों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

 एसओ ने लोगों के साथ निकाली तिरंगा यात्रा

गाजीपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर करंडा थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद राय ने बनवासी महिलाओं, क्षेत्र के सम्भ्रांत लोगों और पुलिस कर्मियों के साथ तिरंगा यात्रआ निकाला। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय सहित अन्य देशभक्ति नारा लगाते हुए चल रहे थे।

इस दौरान लोगों से घरों पर तिरंगा फहराने की अपील भी की गई। थाना परिसर से निकली यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए ब्लाक मुख्यालय तक गई। यात्रा में अमितेश मिश्रा, मनोज सिंह, मोती पासी, एसआई सत्यप्रकाश सिंह, अमित सिंह, फैज आलम, राजेश वनवासी, पीयूष सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

You cannot copy content of this page