
गाजीपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील जखनियॉ में अनुपम शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डा0ईरज राजा की उपस्थिति में हुआ। जिसमें 137 प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर सात का निस्तारण किया गया। सातों तहसीलो में कुल 392 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर 32 शिकायत पत्रो का निस्तारण किया गया। तहसील सदर में 38 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 62 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें से आठ का निस्तारण किया गया। जमानियॉ तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 35 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 49 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार निस्तारण किया गया। सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 26 शिकायत प्राप्त हुए। जिसमें दो का निस्तारण किया गया एवं तहसील सेवराई में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 45 प्रार्थना प्राप्त हुए। जिसमें चार का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस पर आम लोगों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए कुछ शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कराया तथा शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी एवं समस्त जनपदस्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।



