मुठभेड़ःपुलिस ने गोली से घायल बदमाश सहित दो को दबोचा

 मुठभेड़ःपुलिस ने गोली से घायल बदमाश सहित दो को दबोचा

—चेकिंग के दौरान रोकने पर पुलिस पर फायर कर भाग रहे थे बाइक सवार बदमाश
—पिस्टल, तमंचा-कारतूस के साथ ही चोरी का कई सोलर पैनल बरामद
—एसपी रोहन पी. बोत्रे के निर्देशन में पुलिस रात 11 से 2 बजे तक चला रही सघन चेकिंग अभियान

This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

गाजीपुर। जंगीपुर थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम की भाग रहे बाइक सवार बदमाशों से बुधवार की देर रात मुठभेड़ हुई। इस दौरान बदमाशों द्वारा चलाई गई गोली से थानाध्यक्ष बाल-बाल बच गए, वहीं पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल सहित बदमाशों को दबोच लिया। सूचना पर रात में ही पुलिस अधीक्षक भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाई। बदमाशों के पास से पिस्टल, तमंचा, कारतूस के साथ ही चोरी का कई सोलर पैनल बरामद किया।

मालूम हो कि नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी. बोत्रे के निर्देशन में जिले की थाना पुलिस रात 11 से 2 बजे तक सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में जंगीपुर थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ बुधवार की देर रात क्षेत्र के यादव मोड़ पर बैरिकेटिंग कर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सामने से सफेद रंग की अपाचे बाइक पर सवार दो लोग आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, बाइक मोड़ते हुए पुलिस पर फायर कर भागने लगे। उनके द्वारा चलाई गई गोली थानाध्यक्ष के करीब से गुजरते हुए मोबाइल वाहन के दाहिने तरफ गेट में धंस गई। तत्काल पुलिस कर्मियों के साथ बदमाशों का पीछा करते हुए थानाध्यक्ष ने कंट्रोल रूम को अवगत कराया।

कंट्रोल रूम का आदेश होने के पश्चात क्षेत्र में भ्रमणशील स्वाट टीम द्वारा आलम पट्टी चौराहे की तरफ से जाकर बदमाशों की घेराबंदी करने का प्रयास किया गया। थानाध्यक्ष ने कंट्रोल रूम को बताया गया कि बदमाश बघोल पुलिया की तरफ जा रहे हैं। इस पर स्वाट टीम मौके के लिए रवाना हो गई। पुलिस टीम ने बघोल पुलिया पर बदमाशों की घेराबंदी कर दी। इस पर बदमाश जैसे ही बाइक घुमाकर भागना चाहे, बाइक फिसकर गिर पड़ी। इस पर बदमाश बाइक छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग किया। एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर पड़ा। पुलिस ने उसे दबोचने के साथ ही भाग रहे उसके दूसरे साथी को भी पकड़ लिया।

सूचना मिलते ही एसपी रोहन पी. बोत्रे भी मौके पर पहुंच गए। गोली से घायल बदमाश को पुलिस जिला अस्पताल लाई। थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में गोली से घायल नोनहरा थाना क्षेत्र के महुआरी गांव निवासी गैंगस्टर बदमाश संजीश उर्फ अन्नू और मरदह थाना क्षेत्र के बोगना निवासी संदीप कुमार शामिल है। इनके पास से 32 बोर का एक पिस्टल मय मैग्जीन, एक जिंदा और दो खोखा कारतूस, 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा और एक मिस कारतूस, अपाचे बाइक सहित निशानदेही पर चोरी का 11 सोलर पैनल बरामद किया गया। घायल बदमाश का उपचार कराया गया। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक अनूप यादव, कांस्टेबल विनय नायक, कां. बबलू गोड, कां. बजरंगबली, कां. सदानंद यादव, स्वाट टीम प्रभारी रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी, हेड कांस्टेबल सुजीत कुमार, कां. प्रमोद सरोज, कां. राकेश सोनकर, कां.अजय प्रसाद, कां. सतीश कुमार और कांस्टेबल आशुतोष सिंह शामिल थे।

You cannot copy content of this page