पूर्व विधायक ने किया पौधरोपण

 पूर्व विधायक ने किया पौधरोपण

गाजीपुर । आजादी के अमृत महोत्सव के अन्तर्गत जनपद में वुधवार को दो लाख 94 हजार 5 सौ पौधरोपण किया गया। वृक्षारोपण जन आंदोलन के अंतर्गत 6 जुलाई को शक्ति वन में नारी शक्ति की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वृक्षारोपण कराया गया। 6 जुलाई को 4 शक्ति वनों की स्थापना की जा रही है जिसमें पूर्व विधायक जमानिया सुनीता सिंह द्वारा शक्ति वन में त्रिदेवी वृक्षों का रोपण किया गया। जिसमें नीम मां दुर्गा के रूप में, कदम मां पार्वती के रूप में एवं आम मां सरस्वती के रूम में रोपित किए गए। पूर्व विधायक ने कहा कि प्रत्येक नारी मां शक्ति रूप है अगर वह चाहे तो पर्यावरण संरक्षण में प्रतिभाग कर अपने वातावरण को सुधार सकती है। उन्होंने छात्राओं से अहवाहन किया की वे 5 – 5 पौधों का रोपण कर उन्हें सुरक्षित रखे। उन्होंने कहा की महिला शक्ति चाहेगी तो अपने बच्चो के जन्मदिवस पर अब से एक-एक पौध जरूर रोपित करेगी।

You cannot copy content of this page