एमएलसी चंचल ने सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया

 एमएलसी चंचल ने सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया
This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

खानपुर (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी संगठन द्वारा केंद्र सरकार के विगत आठ वर्ष की उपलब्धियों पर सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े में सोमवार को विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने विधानसभा के सैदपुर पश्चिमी मंडल के गौरी सेक्टर के बूथ संख्या 51 और 52 पर सरकार की उपलब्धियों का पत्रक वितरित किया। लोगों को सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं अवगत कराया।

इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि विगत आठ वर्षों से पूर्व राजनीति में पारदर्शिता स्वप्न सी प्रतित होती थी, जहां आम आदमी का नेताओं पर से भरोसा और सरकारों से उम्मीद उठ चुकी थी, उन मूल्यों की स्थापना में भारतीय जनता पार्टी और पीएम मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत बड़ी भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि विश्वास के साथ जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए देश की स्थिति और परिस्थितियों का सामना करते हुए हमारे नेताओं ने जो काम किया है, वह देश की सुरक्षा, समृद्धि, सम्मान और जन-जन के विकास का मापदंड निर्धारित करता है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री शैलेंद्र सिंह शैलू, आशुतोष सिंह, रामधनी त्रिपाठी, पंकज सिंह, डा. संतोष जायसवाल, ग्राम प्रधान नरसिंह गोस्वामी व पूर्व प्रधान विजय शंकर सिंह आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page