बाढ़ के पानी में डूबकर बालिका की मौत

 बाढ़ के पानी में डूबकर बालिका की मौत

जंगीपुर (गाजीपुर)। गंगा में आई बाढ़ से छोटी नदिया भी उफान पर है। इन नदियों से सटे तमाम गांव में बाढ़ का पानी घुसा हुआ है। जंगीपुर थाना क्षेत्र के मिट्ठापारा गांव में शुक्रवार की दोपहर बाढ़ के पानी में डूबने से एक बालिका की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। स्थानीय विधायक ने परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

जानकारी के अनुसार मिट्ठापारा गांव निवासी वीरेंद्र यादव का मकान बेसो नदी में आई बाढ़ के पानी से घिरा हुआ है। उसकी दस वर्षीय पुत्री रुचि आज दोपहर में बाढ़ के पानी में नहा रही थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गई। ग्रामीणों ने उसका शव बाहर निकाला। इससे घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

ग्राम प्रधान ओमप्रकाश यादव की सूचना पर पुलिस के साथ ही सदर तहसीलदार मुकेश कुमार सिंह, कानूनगो रविंद्र गुप्ता ग्राम विकास अधिकारी जय प्रकाश यादव, चौकी इंचार्ज आलोक त्रिपाठी के साथ ही जंगीपुर विधायक डा. वीरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए। विधायक ने सांत्वना व्यक्त करते पीड़ित से घटना की जानकारी ली। परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक यजुवेंद्र सिंह बताया कि बेसो नदी में आई बाढ़ के पानी में डुबने से बालिका की मौत हो गई। लिखा-पढ़ी के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-762x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%AA%E0%A4%A8%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-692x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

Edit

You cannot copy content of this page