तस्कर को दबोचा, गांजा बरामद

 तस्कर को दबोचा, गांजा बरामद
This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

गाजीपुर। कासिमाबाद थाना पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के परजीपाह से बुधवार को एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो से अधिक गांजा बरामद किया। अभियुक्त का चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चा रही है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव हमराहियों के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान क्षेत्र के परजीपाह से टोडार जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। जैसे ही पुलिस उसकी तरफ बढ़ी, वह भागना चाहा, लेकिन पुलिस कर्मियों ने दबोच लिया। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के राजापुर कला निवासी अभिषेक यादव है। उसके पास से 2 किलो 7 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ। बताया कि फंदे में आया व्यक्ति लंबे समय से गांजा की तस्करी के कार्य में लिप्त है। इसके खिलाफ स्थानीय थाना सहित बरेसर, सदर कोतवाली के साथ ही मऊ में कुल 18 अपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक के साथ कांस्टेबल गौरव यादव और कांस्टेबल अनुराग शामिल थे।

You cannot copy content of this page