Sunday, June 28, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सनबीम स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया

गाजीपुर। सनबीम स्कूल महाराजगंज में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन केपी सिंह ने ध्वजारोहण किया । उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश गुलामी की बेड़ियों को काटकर ब्रिटिश शासन के चंगुल से आजाद हुआ था। इसके बाद यह दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास में अंकित हो गया । आज हमारा देश उन सभी उचाईयों की बुलंदियों को छू रहा है जिसकी किसी ने परिकल्पना भी नही की होगी । 26 जनवरी 1950 को हमारे गणतंत्र का जन्म हुआ।  इस दिन हमने स्वयं भारत का संविधान दिया। उन्होनें कहा कि एक समय था कि हमारे देश को और हमारे देश के लोगों को दुनियां के तमाम देश एक हीन भावना की दृष्टिकोण से देखते थे। इन सबके बावजूद आज हमने दुनिया के सामने अपनी एक विशेष छाप छोड़ी है आज हमारे देश का प्रतिनिधि हमारे देश को एक ऐसे मुकाम पर ला कर खड़ा कर दिया है कि मालदीव, फ्रांस हमारे इस कृत्य का लोहा मान रहे है ।

उन्होनें कहा कि हमे अपने जीवन में निरन्तर आगे बढ़ते रहने की जरूरत है न कि बीते काल खण्ड में हुई घटनाओं को याद कर अफसोस करने का है। इस मुकाम तक पहुचानें में पूर्वजो का बलिदान और त्याग समाहित है। यह किसी से छुपा नही है। आज उन्ही के प्रेरणाओं की देन है जो हमें आगे बढ़ने में हिम्मत प्रदान करता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी ने कहा कि  हमारा यह सौभाग्य है कि हम सब इस देश में जन्म लिए है। उन्होनें कहा कि इस देश की खूबसुरती दिन पर दिन निखरती जा रही है। हमें यह कहते हुए अत्यन्त गर्व महसूस हो रहा है कि हम सभी उस देश में जन्म लिए है जो सदियों तक गुलामी की जंजीरों से बधें रहने के बाद भी आज इस मुकाम पर पहुच गया है कि जिसको आज पूरी दुनिया सलाम कर रही है। उन्होंने बताया कि कैसे हम युवा देश के प्रगति में सहायक सिद्ध हो सकते हैं । उसके बाद छात्र-छात्राओ्र के द्वारा प्रतियोगिता खेल का अद्भुत प्रदर्शन कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनसमूह के मन को रोमांचित कर दिया । कार्यक्रम में विजेता टीमों को पुरस्कार एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वाइस चेयरमैन शोभा सिंह , डायरेक्टर नवीन सिंह ,  प्रवीण सिंह ,  स्मिता सिंह,  प्रधानाचार्य अर्चना कुमारी, उप प्रधानाचार्य तहसीन आब्दि, आपरेशनल हेड रवि प्रताप श्रीवास्तव, एकेडमिक हेड सरोन जालान, समस्त को-ऑर्डिनेटर, समस्त ऑफिस कर्मचारी, अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Popular Articles