विधायक ने बाढ़ पीड़ितों में वितरित किया राहत सामग्री
—बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया, प्रभावितों से की बातचीत
गाजीपुर। सदर विधायक ने बुधवार को सदर ब्लाक क्षेत्र के कई बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। इस दौरान करंडा क्षेत्र को गोशंदेपुर में बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री का वितरण किया। पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार की उन्हें हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
सदर विधायक डा. संगीता बलवंत करंडा क्षेत्र के गोशंदेपुर गांव में पहुंची। यहां पर दर्जनों बाढ़ प्रभावितों में राहत सामग्री का वितरण किया। इसके बाद बाढ़ प्रभावित क्षेत्र मदनही, दीनापुर कोटे का निरीक्षण किया। विधायक प्रभावित लोगों से बातचीत करते हुए उनकी समस्याओं से अवगत हुई। पीड़ितो को हर तरह की सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शासन की तरफ से उपलब्ध होने वाले राहत सामग्री पीड़ितों को उपलब्ध कराया जाए। विधायक ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा लगातार जारी रहेगा। प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण कर राहत पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर सदर एसडीएम अनिरुद्ध प्रताप सिंह, तहसीलदार मुकेश सिंह आदि मौजूद थे।