भाजपा बिरनो मंडल अध्यक्ष पर हमला, हुए घायल

 भाजपा बिरनो मंडल अध्यक्ष पर हमला, हुए घायल

—थाना पहुंचे पदाधिकारी, हमलावरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की

This image has an empty alt attribute; its file name is 13-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%B6%E0%A4%BE%E0%A4%B2-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-%E0%A4%9A%E0%A4%82%E0%A4%9A%E0%A4%B2-651x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 16-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%85%E0%A4%B5%E0%A4%A7-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%82%E0%A4%A1%E0%A4%BE-36.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-36-1024x506.jpg

गाजीपुर। भाजपा बिरनो मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर के घर पर जाकर अराजक तत्वो ने हमला किया। इस हमले वह घायल हो गए। जबकि भैरोपुर के वर्तमान ग्राम प्रधान कार्तिक राम सहित दर्जनों लोगों ने घर में छुपकर अपनी जान बचाई। तहरीर पर पुलिस ने एक दर्जन नामजद और दर्जनों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट कर चार को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार बीते शनिवार को भैरोपुर गांव के सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान, जो 10 माह से बर्खास्त चल रही थी। इस प्रकरण में उप जिलाधिकारी के निर्देश पर भैरोपुर ग्रामसभा में खुली बैठक कर मतदान संपन्न कराया गया, जिसमें दीपमाला ने 60 मतों से रामदुलारी को पराजित किया। रात करीब नौ बजे अराजक तत्वों ने बिरनो भाजपा मंडल अध्यक्ष मन्नू राजभर के घर पर पहुंचे और अपने परिवार व कुछ लोगों के साथ बैठे मंडल अध्यक्ष पर लाठी-डंडे से वार करने के साथ ही पत्थरबाजी करने लगे, जिसमें कुछ लोगों को चोटें भी आई और सभी ने घर में छुप कर अपनी जान बचाई। इस को लेकर रविवार की सुबह भाजपा पदाधिकारी बिरनो थाना पहुंचे। थानाध्यक्ष व कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही से मिलकर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही करने की मांग करने लगे। इस मामले में पुलिस ने 12 नामजद एवं 50 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया। क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही बताया कि 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अन्य की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। थाना पहुंचे पदाधिकारियों में बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, शैलेश राम, आकाश राजभर, चतुर्भुज चौबे, ग्राम प्रधान कार्तिक राम, रमेश सिंह, मनोज सिंह, विनोद गुप्ता, अंशू सिंह, अवधेश राजभर सहित दर्जनों शामिल रहे।

You cannot copy content of this page