Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

सेवानिवृत्त जिला जज जेएस यादव का निधन

सादात (गाजीपुर)। थाना के ग्राम सभा डहरमौवा कौड़ा निवासी सेवानिवृत्त जिला जज एवं पूर्व प्रमुख सचिव (न्याय) रहे जेएस. यादव का पहली जनवरी निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार 02 जनवरी को मणिकर्णिका घाट, वाराणसी में किया गया। वर्तमान में उनका परिवार केशव बिहार कालोनी,नईबस्ती,पाण्डेयपुर वाराणसी में रहता है।उनकी पत्नी कलावती देवी तथा दो पुत्र पीयूष यादव एवं विवेक यादव हैं। उनके पुत्र वाराणसी के लेढूपुर स्थित मेरिडियन हॉस्पिटल एवं मेडिकल कॉलेज का संचालन कर रहे हैं। जब ग्राम डहरमौवा कौड़ा के बच्चों को शिक्षा के लिए दूर जाना पड़ता था, तब जे.एस. यादव ने बाबा गजाधर दास महिला कॉलेज की स्थापना कराई, जो आरंभिक काल में सादात निवासी साहूकार स्व. रामेश्वर दास के बगीचे में संचालित होने के उपरांत वर्तमान में आतमपुर छपरा में संचालित हो रहा है। इसके साथ ही बाबा गजाधर दास नर्सिंग कालेज का भी संचालन किया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की बालिकाओं को लाभ मिल रहा है। इस दुःखद समाचार की पुष्टि उनके चचेरे भाई रामाश्रय ने किया।

Popular Articles