
सेवराई (गाजीपुर)। गहमर पुलिस ने पहली जनवरी को भटपुरवा गांव के बगीचे में तिहरे हत्याकांड के दो आरोपितों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है।।दोनों पर 50-50 हजार इनाम घोषित किया गयाथा। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तमंचा, दो खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस बरामद किया हैं। कोतवाली प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि तिहरे हत्याकांड के दो आरोपी भटपुरवा गांव के बगीचे में हैं कहीं भागने के फिराक में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों बदमाश पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने अपने बचाते हुए फायरिंग झोंक दिया। गोली दोनों बदमाशों में पैर में लगी। जिससे दोनों घायल हो गए। पुलिस घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा। पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपना नाम पट्टी खेलूराय निवासी अमन सिंह तथा अरविंद सिंह बताये। पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन में राहत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जायेगी।




