Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

957 खोया मोबाइल पाकर खुश हुए लोग

गाजीपुर। सर्विलांस पुलिस टीम ने नये साल पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गुमशुदा 957 मोबाइल बरामद किया है। बरामद मोबाइल की कीमत करीब एक करोड़ 62 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल के लोगों को वापस किया। पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा के निर्देशन में गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत सर्विलांस सेल प्रभारी सुमित बालियान टीम के साथ गुमशुदा मोबाइल के संबंध में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 957 मोबाइल बरामद किया। पुलिस अधीक्षक डा.ईरज राजा ने पुलिस कार्यालय में नव वर्ष पर आवेदकों को खोया मोबाइल सौपा। नये साल पर अपना खोया मोबाइल पाकर आवेदक पुलिस अधीक्षक और पुलिस टीम की प्रशंसा किये।

Popular Articles