
नगसर (गाजीपुर)। स्थानीय क्षेत्र के पियाजुआ गांव में ठंड से राहत दिलाने के उद्देश्य से कंबल वितरण कार्यक्रम किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश राय, जिला उपाध्यक्ष पंकज राय एवं सेवराई एसडीएम संजय यादव ने जरुरतमंदों को कंबल वितरण कर मानव सेवा का संदेश दिया। एसडीएम संजय यादव ने कहा कि ठंड के मौसम में जरूरतमंदों की सहायता करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से गरीब और असहाय लोगों को बड़ी राहत मिलती है। इस अवसर पर नायब तहसीलदार रामेश्वर तिवारी, धर्मराज पासवान, संतोष राय, निसार अंसारी, निजाम अंसारी, मनोज राम तथा सुधाकर भी मौजूद रहे।




