
गाजीपुर। पल्स पोलियो अभियान जो पोलियो जैसे खतरनाक बीमारी से जीरो से पांच साल तक के बच्चों को बचाने के लिए पिलाई जाती है। इस अभियान का रविवार को नगरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथीखाना पर भाजपा नेता व पूर्व मंत्री विजय मिश्रा ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर शुभारंभ किया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि अभियान का उद्देश्य बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखना और समाज में शून्य पोलियो का लक्ष्य प्राप्त करना है।स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के माध्यम से प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना अत्यंत महत्वपूर्ण है,

ताकि भविष्य में कोई भी बच्चा पोलियो से प्रभावित न हो। अभिभावकों को यह भी समझाया गया कि बच्चों को निर्धारित तिथियों पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलानी चाहिए, भले ही बच्चा स्वस्थ हो।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ संजय कुमार ने बताया कि इस पल्स पोलियो अभियान के तहत 541 237 बच्चों को पोलियो की खुराक बुलाने का लक्ष्य 2158 बूथों के माध्यम से किया जाएगा।

कोशिश रहेगी इस अभियान में कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से छूट न जाए।कार्यक्रम में डीटीओ डॉ रवि रंजन, डॉ ईशानी वर्धन ,यूनिसेफ के मंडलीय एवं, डब्लूएचओ जनपदीय प्रतिनिधि, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथी खाना के समस्त अधिकारी कर्मचारी, डीपीएम प्रभुनाथ ,डीपीसी डा.मिथिलेश कुमार एवं अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।




