
देवकली गाजीपुर। स्वतंत्रता आन्दोलन के महान योध्दा व पूर्व ब्लाक प्रमुख स्व० रामधारी पहलवान के 19 वीं पुण्य तिथि पर ब्लाक मुख्यालय के समीप विराट कुश्ती दंगल आयोजित किया गया। कुश्ती दंगल का उदघाटन मुख्य अतिथि ट्रिपल महाराष्ट्र केशरी नरसिह पहलवान ने भारत केशरी रामेश्वर पहलवान व दिल्ली केशरी आशिफ पहलवान के बीच हाथ मिलाकर शरुआत किया।इस कुश्ती पर एक लाख पन्द्रह हजार रूपया इनाम रखा गया। जो बराबरी पर छुटी । दंगल मे आकर्षण का केन्द्र बना रहा ।गाजीपुर केशरी उदयबीर पहलवान ने राजू पहलवान दिल्ली , विशाल पहलवान अंधऊ ने जस्सा पहलवान पंजाब को संघर्ष के पराजित किया। इसके अलावा शाकिर नूर पहलवान मेरठ व राहूल पहलवान , शत्रुधन पहलवान मऊ व देवेन्द्र पहलवान भुजाङी , सतपाल पहलवान मऊ व गौरव पहलवान जौनपुर के बीच कुश्ती बराबरी पर छुटी।

इसके अलावा दर्जनो कुश्ती 10 से 40 हजार के बीच हुई। दंगल मे विशिष्ठ अतिथि अर्तराष्ट्रीय पहलवान फ्रीडम पहलवान,अर्तराष्ट्रीय पहलवान रामप्रवेश उर्फ साधू यादव , सपा के प्रतिपक्ष नेता लालबहादुर यादव,पूर्व विधायक लालता चौधरी,सदर विधायक जैकिशुन साहू,ब्लाक प्रमुख माधुरी यादव ,महाराष्ट्र केशरी नरसिंह यादव मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष फेकन यादव,कन्हैया यादव,देवनाथ कुशवाहा,सदानंद यादव,मोनू यादव,विनय यादव,सुजीत यादव,रामधारी यादव,जोखन यादव, छोटेलाल यादव,सतेन्द्र यादव सत्या,देवेन्द्र यादव टिंकू ,राणा यादव,पप्पू यादव,भूपेन्द्र यादव,राजेश यादव, अशोक यादव आदि लोग प्रमुख रुप से मौजूद थे। अंत के कुश्ती दंगल के आयोजक सच्चेलाल यादव व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने आये हुए लोगो का स्वागत करते हुए सहयोगियो के प्रति आभार व्यक्त किया।




