Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

अविनाश राय बने एमएलसी के प्रतिनिधि

गाजीपुर। एमएलसी रामसूरत राजभर ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधान परिषद में गाजीपुर के अविनाश राय(अमोल)को अपना जिला मीडिया प्रतिनिधि नियुक्त किया। इस अवसर पर विधान परिषद में वरिष्ठ पत्रकार डॉ अरविन्द सिंह, रूद्र शर्मा,अमरजीत राय आदि लोग भी उपस्थित थे। एमएलसी की तरफ से जारी पत्र को विधान परिषद से जिलाधिकारी अविनाश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा तथा सूचना अधिकारी को सूचित किया गया है। पत्र में एमएलसी रामसूरत राजभर ने अवगत कराया है कि जनसरोकार से जुड़े पाली गांव निवासी अविनाश राय को उन्होंने अपना गाजीपुर का मीडिया और राजनीतिक प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारे मीडिया प्रतिनिधि के रूप में अविनाश राय की नियुक्ति जनहित में शासकीय कार्यों के संपादन हेतु की जा रही है। जिससे वे क्षेत्र के विकास और जनसरोकारी गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह करेंगे। अविनाश राय ने कहा कि एमएलसी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है। उस पर सदैव खरा उतरने, सामाजिक दायित्वों, तथा जनसरोकार के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। बधाई देने वालों में खुशबु राय,उमेश राय, अवनीश पाण्डेय, हेमंत पाण्डेय, धीरेन्द्र शाहनी, संजय राजभर, पंकज राय, प्रेम शंकर राय,अनूप खरवार, सुरेंद्र राम, नवनीत राय, सौरभ राय,उपेंद्र पाण्डेय, सिराज, शरमा राजभर, संतोष वर्मा आदि लोग रहे।

Popular Articles