Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

रजत जयंती पर डीजीएम ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। बीएसएनएल अपनी स्थापना का रजत जयंती समारोह (25वां वर्ष) मना रही है। इसी क्रम में गाजीपुर बीएसएनएल कार्यालय में विभिन्न सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रम किये गये। डीजीएम वीके सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद वीके सिंह ने बीएसएनएल का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने कहा कि जिले में बीएसएनएल के उत्पादों के वितरण से कई लोग आय अर्जित कर रहे हैं। उन्होने कहा कि वर्तमान में भी कोई भी इच्छुक व्यक्ति चैनल पार्टनर बनकर रोजगार का साधन प्राप्त कर सकता है। उन्होने कहा कि बीएसएनएल के उपभोक्ता लगातार बढ़ रहे हैं।

रजत जयंती के अवसर पर डीजीएम वीके सिंह ने कर्मचारियों के साथ परिसर में पौधरोपण किया। इसके बाद गाजे बाजे के साथ कर्मचारियों ने शोभायात्रा निकालकर लोगों को जागरुक करते हुए उपभोक्ताओं के विश्वास और लगाव के प्रति बीएसएनएल द्वारा आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर सीनियर एसडीई आतिश श्रीवास्तव, पंकज किशली, अरविन्द मौर्या, राजेश कुमार, राव श्रीवास्तव, बृजेश यादव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Popular Articles