
गाजीपुर। महिला सशक्तिकरण के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति” अभियान फेज-05 के तहत पहली अक्टूबर को विभिन्न थाना क्षेत्र में दुर्गा मंदिर व पंडालों में आने वाली महिलाओं के लिए सुरक्षा और जागरूकता अभियान चलाया गया। सभी महिलाओं को पम्पलेट वितरित किया गया। महिला पुलिस कर्मी पंडालों में जाकर उपस्थित महिलाओं से संवाद स्थापित कर सभी को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया। मिशन शक्ति अभियान को सार्थक बनाने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़ वाली जगहों पर जाकर पुलिस बल पैदल गश्त कर मिशन शक्ति का अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया । थाना क्षेत्रों में स्थापित मिशन शक्ति केन्द्र में आई विभिन्न वर्गों की महिला जन प्रतिनिधिओं से संवाद/मीटिंग कर सभी महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीम संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर शोहदों के विरुद्ध कार्रवाई की गई । सभी थाना क्षेत्रों मे वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में वाहनो पर लगे हूटर, काली फिल्म, लाल नीली बत्ती, नंबर प्लेट पर शासकीय या जाति या धर्म को इंगित करने वाले शब्द/प्रतीक चिन्ह अंकित करने वालों, स्टंट करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई । इस अभियान के तहत रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ बल की मदद से मिशन शक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया।




