
गाज़ीपुर। शारदीय नवरात्रि अष्टमी पर मिशन शक्ति 5.0 के तहत नगर संसाधन केंद्र में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 51 बालिकाओं का पूजन एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के चरण पूजन, तिलक, पुष्पार्चन एवं उन्हें फल-उपहार प्रदान किए गए। इस आयोजन का उद्देश्य “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” तथा नारी सम्मान के संदेश को समाज में व्यापक स्तर पर पहुंचाना है। सरकार की मन्सा के साथ यह कार्यक्रम लगातार मिशन शक्ति के साथ किया जा रहा है। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं की पूजा कर उन्हें समाज में देवी स्वरूप मानने की परंपरा को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया। साथ ही उपस्थित जनों को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, शिक्षा तथा आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने कहा कि “नारी ही शक्ति का स्रोत है, और बालिकाओं के सम्मान एवं सशक्तिकरण के बिना समाज की प्रगति संभव नहीं है। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीडीपीओ सदर, विद्यालय की अध्यापिका उपस्थित थीं।




