
गाजीपुर। स्वतंत्र प्रभार स्टांप तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन मंत्री रविंद्र जायसवाल मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की अतिथि गृह में प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक कर विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मंत्री ने बैठक के दौरान मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप महिलाओ एवं बालिकाओं की सुरक्षा,संरक्षण,सम्मान, एवं जागरूकता के लिए मिशन शक्ति 5.0, जिले में लॉयन ऑर्डर व्यवस्था एवं विकास में गति लाने का निर्देश दिया।इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी आयुष चौधरी, उपजिलाधिकारी सदर रवीश गुप्ता, एवं अन्य अधिकारी गण उपस्थित थे।




