Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

करंट लगने से अधेड़ की मौत

शादियाबाद (गाजीपुर)।थाना क्षेत्र के मनिहारी गांव में सोमवार को घर की बिजली ठीक करते समय करंट लगने से विजय कुमार गुप्ता(50) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का कब्जे में ले लिया। विजय गुप्ता जो कि गांव-गांव घूमकर गल्ला खरीदने और बेचने का काम करता था, सुबह अपने बेटे निखिल गुप्ता के साथ काम से घर लौटा था। घर पहुंचने पर उन्हें पता चला कि घर की बिजली खराब है। बिजली ठीक करने के लिए वह अकेले ही घर की छत पर चले गए। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे के बाद परिजन तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनिहारी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताते है कि विजय कुमार गुप्ता के बड़े पुत्र निखिल गुप्ता की मंगनी (सगाई) तीन अक्टूबर को होने वाली थी। घर में मंगनी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, लेकिन इस अचानक हुई मौत ने शादी की सारी खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। थानाध्यक्ष श्याम जी यादव ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

Popular Articles