
गाजीपुर। नवमी एवं दशहरा मेला को देखते हुए सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा0 ईरज राजा ने प्राचीन रामलीला लंका मैदान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने प्रवेश व निकास द्वार, विद्युत, प्रकाश, बैरिकेटिग, पार्किंग व्यवस्था की जानकारी ली। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष को रामलीला मैदान की साफ सफाई एवं मेला में आने वाले लोगों के लिए पेयजल, शौचालय की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही रामलीला मैदान में लगने वाले दुकानों को सेक्टर के हिसाब से लगाया जाए। लंका मैदान में आने जाने के रास्ते में कोई दुकान नहीं लगाई जाएगी। यह पहले ही सुनिश्चित कर लिया जाये। लंका मैदान मे पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था रहे तथा ब्रैकेटिंग की व्यवस्था इस प्रकार से हो कि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके । इस अवसर पुलिस अधीक्षक नगर ज्ञानेंद्र प्रसाद , क्षेत्राधिकारी सदर शेखर सेंगर ,मौजूद रहे।




