Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

एक दिन की कोतवाली प्रभारी बनी दिव्या

जमानियां (गाजीपुर)। कंपोजिट विद्यालय हेतिमपुर की ओर से सोमवार को मिशन शक्ति जागरूकता अभियान रैली निकाली गई। प्रधानाचार्य गणेश दत्त पांडेय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।रैली एनएच 24 होते हुए नगर भ्रमण कर विद्यालय पहुंचा।प्रधानाचार्य ने कहा कि महिलाओं को निर्भीक, निडर व स्वालंबी बनाने के लिए सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान सराहनीय है।मिशन शक्ति नारी सुरक्षा व शशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए उल्लेखनीय है। रैली में शामिल छात्राएं कोतवाली पहुंची जहां महिला आरक्षी प्रिया ने छात्राओं को साइबर अपराध व सरकार के मिशन शक्ति अभियान के बारे में बताया। विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा दिव्या कोतवाल की कुर्सी पर बैठ पुलिसिंग को बारीकियां को समझा।इस मौके पर सहायक अध्यापिका राधिका निलेश, बिंदु गुप्ता आदि शिक्षक रहे।

Popular Articles