Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

शिक्षा व व्यक्तित्व निर्माण ही महाविद्यालय का उद्देश्य है

गाजीपुर। खरडीहा महाविद्यालय में नव प्रवेशी छात्र -छात्राओं के लिए “छात्र अभिविन्यास कार्यक्रम “का आयोजन महाविद्यालय के आईक्यू एसी प्रकोष्ठ द्वारा किया गया। इसका शुभारम्भ प्राचार्य डॉ कुँवर भानु प्रताप सिंह ने माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रजवलित करके किया। प्राचार्य ने कहा कि समग्र शिक्षा के द्वारा युवाओं को सशक्त बनाना और उनके व्यक्तित्व का सर्वागीण विकास करना ही महाविधालय का विजन है। साथ ही महाविधालय का मिशन स्पष्ट है की संस्थान गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मूल्यपरक विकास और छात्र केंद्रित वातावरण तैयार करना है। उन्होने कहा कि शिक्षा के नए बदलते परिवेश को स्वीकार करते हुए महाविधालय छात्रों का सहयोग करने के तैयार है।कार्यक्रम के संयोजक डॉ सरफराज अहमद ने कहा कि नव प्रवेशी छात्र -छात्राओं को महाविधालय के वातावरण, अनुशासन, शिक्षण सुविधा, कौशल विकास पाठ्यक्रम और अन्य गतिविधि से परिचय करना है। डॉ विनीता शुक्ला ने कहा कि छात्र जीवन में शिक्षारूपी अधिकार को आत्मसात किये बिना कोई भी व्यक्ति अपने सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्य का पालन नहीं कर सकता है।डॉ सेतबंधु प्रसाद बैश ने कहा कि आधुनिक शिक्षण  में रोजगार परक कौशल शिक्षण पाठ्यक्रम अति महत्वपूर्ण हो गया है।सभी छात्रों को स्नातक स्तर तक कम से कम दो व्यवसायिक कौशल प्रशिक्षण आवश्य प्राप्त करना चाहिए। डॉ विजय कुमार वर्मा ने कॅरियर योजना को कैसे बनाई जाय इस महत्वपूर्ण तथ्य को पीपी टीके माध्यम से छात्रों के सम्मुख प्रस्तुत किया। समन्वयक डॉ आनन्द कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सम्पूर्ण शिक्षा व व्यक्तित्व निर्माण ही महाविद्यालय का उद्देश्य है। इस मौके पर डॉ सुशील कुमार सिंह यादव, डॉ शिव शंकर, डॉ कृष्ण प्रताप सिंह, डॉ रत्न प्रकाश द्विवेदी, मेंहदी हुसेन, मनोहर सिंह, अशोक यादव, रुपेश राय आदि उपस्थित रहे। संचालन डॉ अवनीश कुमार राय ने किया!।

Popular Articles