
गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती पर साइकिल और सिलाई मशीन का वितरण किया गया। जिसमें पंजीकृत छात्रों को साइकिल और सिलाई मशीनें वितरित की गईं। स्कूल की प्रबंधक डॉ प्रीति सिंह, काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय, प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी ने भारतीय राजनीतिज्ञ, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके उनको याद किया । पंजीकृत छात्रों को 26 सौ रुपये सस्ते दाम साइकिल पर प्रदान की गईं। इससे छात्रों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा होगी और उनकी शिक्षा में निरंतरता बनी रहेगी। साथ ही पंजीकृत लाभार्थियों को सिलाई मशीनें भी 26 सौ रुपए में दी गईं। जिससे उन्हें आत्मनिर्भर बनने एवं स्वरोज़गार के अवसर प्राप्त होंगे।इस अवसर पर रेजिडेंट डायरेक्टर अमित रघुवंशी, विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार, अवनीश राय, अमित कुमार सिंह, श्रेया सिंह, भोले त्रिपाठी, निशा यादव समेत सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहे।




