
गाजीपुर। जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को जिला जेल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने जिला जेल में चिकित्सालय, महिला एवं पुरूष बैरक, रसोई घर का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बैरक में रहने वाले कैदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। कुछ कैदियों ने अपनी समस्या भी बताया। जिसका तत्काल समाधान करने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए गये। इसके बाद डीएम- एसपी जेल अस्पताल में गए और वहां मौजूद चिकित्साकर्मियों से उपलब्ध दवाओं आदि के बारे में जानकारी ली। इसके बाद किचन में जाकर कैदियों को मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा। हवालात कार्यालय में जाकर अभिलेखों की जांच की। महिला और अल्पवयस्क बैरक में जाकर उनसे बातचीत कर आश्वस्त हुए कि उनकी कोई समस्या तो नहीं है। नियंत्रण कक्ष में जाकर संचालित सीसीटीवी कैमरे को देखा। जिलाधिकारी ने जेल अधीक्षक को निर्देश दिया कि जेल के अन्दर किसी भी दशा में मोबाइल व अन्य उपकरण नहीं जाये। इसके रोस्टर बनाकर चेंकिग अभियान चलाकर चेक किया जाय।




