Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

इग्नू केंद्र पीजी कालेज को मिली होम साइंस में प्रवेश के लिए मान्यता

गाजीपुर। इंदिरा गॉधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए उम्र की कोई सीमा निर्धारित नहीं है। इग्नू नौकरी/रोजगार करते हुए शिक्षा ग्रहण करने की सुविधा प्रदान करता है। इस सुविधा के द्वारा अपने योग्यता को  और उच्चीकृत कर सकते है। यह विश्वविद्यालय अपने छात्रों को उच्च स्तरीय, गुणवत्तापूर्ण स्टडी मटेरियल प्रदान करता है। इग्नू के समन्वयक प्रोफे.(डॉ.) सत्येंद्र नाथ सिंह ने बताया कि  इग्नू की ओर से शैक्षणिक सत्र जुलाई 2025 में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जिसमे यूजी, पीजी, (स्नातक एवं स्नातकोत्तर) प्रमाणपत्र, डिप्लोमा, पी.जी. डिप्लोमा आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु इग्नू की वेबसाइट ignou.ac.in पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन ले सकते है। 2025 जुलाई सत्र से इग्नू केंद्र पी जी कॉलेज को B.A (Hons) होम साइंस में प्रवेश के लिए मान्यता मिल गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है तथा अन्य किसी भी जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केन्द्र (27101), पीजी.कालेज, से सम्पर्क कर समस्या का समाधान करा सकते है।

Popular Articles