
गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा कालेज के प्रधानाचार्य की शिकायत पर फर्जी तरीके से मेडिकल प्रमाण पत्र बनाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उसके पास से फर्जी मोहर और फर्जी प्रमाण पत्र बरामद किया है। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा आनन्द मिश्रा ने कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय को सूचना दिया गया कि एक युवक चिकित्सालय में फर्जी तरीके से मेडिकल प्रमाण पत्र बना रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी शैलेश यादव चीता मोबाइल के साथ जिला अस्पताल में पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डा० धनंजय कुमार वर्मा (सहायक आचार्य, मेडिसिन विभाग) का हस्ताक्षर एवं मुहर सहित फर्जी मेडिकल प्रमाण पत्र बरामद हुआ । पूछताछ में युवक ने अपना नाम मिश्रबाजार निवासी रवि सिंह बताया।




