Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया ईवीएम गोदाम का निरीक्षण

गाजीपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम की सुरक्षा, गोदाम की साफ-सफाई, रख-रखाव, मशीनों की स्थिति तथा गोदाम में लागू सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0), विपिन कुमार सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता तथा प्रभारी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी देवी प्रसाद सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Popular Articles