
गाजीपुर। अघोषित विद्युत कटौती को लेकर प्रदेश में जनता द्वारा विद्युत विभाग एवं सरकार के प्रति हंगामा किया जा रहा तो वहीं ऊर्जा मंत्री की छवि धूमिल करने में विद्युत विभाग के अधिकारी कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। कहावत है कि तू डाल डाल तो मै पात पात का खेल विद्युत विभाग के अधिकारी खेल रहे हैं और इस खेल में आम जनता जबरजस्त तरीके से पीसी जा रही है। विद्युत वितरण खण्ड सैदपुर के उपकेंद्र मैनपुर से मात्र 3 से 4 घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है और बाकी फॉल्ट के नाम पर ओभर लोड के नाम पर तो कभी रोस्टिंग के नाम पर अवैध तरीके एवं विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों के मनमानी के वजह से अघोषित कटौती की जा रही है जो क्षेत्र के किसान के ऊपर सिंचाई को लेकर संकट गहराता जा रहा है। अगर संविदा कर्मियों की बात करे तो मानक के हिसाब से सभी उपकेंद्रों पर संविदा कर्मियों की भारी कमी है जो प्रबंध निदेशक के तानाशाह रवैए से आम जनता काफी दुखी व आक्रोश में है।इसी तरह चारों खंडों में उपकेंद्र पर मानक के हिसाब से संविदा कर्मियों की भारी कमी है। जिसके चलते हर जगह आम जनता को फॉल्ट के नाम पर तो कभी रोस्टिंग के नाम पर गुमराह एवं परेशान किया जा रहा है और ऊर्जा मंत्री मौन साधे हुवे है। चारों डिविजन मिलाकर कुल 74 उपकेंद्र है। जिसमें कुल 1300 के आस पास संविदा कर्मी पहले रखे गए थे। जिसमें सैकड़ों लोगों की विद्युत दुर्घटना एवं आक्समिक मौत हो गई तो कुछ लोगों ने स्वेच्छा से कार्य छोड़ दिए। नियम को ताक पर रखकर एमडी पूर्वांचल कार्य में लापरवाही दिखाकर हटा दिए वही मानक के हिसाब से संविदा कर्मी सभी उपकेंद्रों से सैकड़ों की संख्या में कम चल रहे हैं। क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने विद्युत विभाग के खिलाफ सैकड़ों ग्रामीणों के साथ उपकेंद्र मैनपुर पर धरना प्रदर्शन किया। जिसमें मौके पर अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार ने धरने पर पहुंचकर पत्रक लिया। जिसमें संगठन ने पत्रक का तत्काल निस्तारण करने के लिए अपने मातहतों को पत्रक भेजा गया और जल्द से जल्द समस्याओं के समाधान का आश्वाशन दिया। प्रदर्शन में अंकुर कुमार सिंह, अनुराग युवा भाजपा नेता, सूरजपाल सिंह,मनीष सिंह,अमन सिंह ,राहुल सिंह ,यशपाल सिंह, दीपू सिंह अभिषेक सिंह ,छोटू सिंह ,शिव सिंह, राहुल सिंह ,भानु सिंह ,गोलू सिंह ,दीपक सिंह, मनीष पांडे टिंकू सिंह, गोलू आर्य, वकील यादव सहित समस्त कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




