Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम-एसपी ने परीक्षा केंद्रों का लिया जायजा

गाजीपुर। लोक सेवा आयोग द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा 2023 के लिए लिखित परीक्षा को नकल विहीन, सकुशल एवं शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डा. ईरज राजा ने परीक्षा केन्द्र आदर्श इण्टर कालेज महुआबाग, राजकीय बालिका इण्टर कालेज महुआबाग, आर्यन पब्लिक स्कूल जंगीपुर, शहीद स्मारक इण्टर कालेज नन्दगंज एवं लुदर्स बालिका इण्टर कालेज का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । जिले में बनाये गये 34 परीक्षा केन्द्रो पर अधिकारी भ्रमणशील रहते हुए परीक्षा को सकुशल संपन्न कराया । जिसमें 15216 परीक्षार्थीयों में 7505 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहें।

Popular Articles