Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पंचायती राज उपनिदेशक से मिले ब्लाक अध्यक्ष जेपी यादव

गाजीपुर। पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव रबिवार को कर्मचारियों के साथ मनिहारी ब्लाक के सुरहुरपुर गांव में पंचायती राज उपनिदेशक एसएन सिंह के घर जाकर उनसे शिष्टाचार मुलाकात बुके देकर स्वागत किया।इस दौरान उपनिदेशक ने अपने आवास परिसर में पौधरोपण भी किया। ब्लाक अध्यक्ष जेपी यादव ने सेवा नियमावली ,नाम परिवर्तन, पदोन्नति पर विस्तार पूर्वक अपनी बात रखा। पंचायती राज उपनिदेशक एसएन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट तैयार करके शासन को भेज दिया गया है। पास हो जाने पर इसे लागू करवाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान जिला महामंत्री अजय सिंह कुशवाहा, अरविंद राजभर, चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी प्रदेश उपाध्यक्ष व राकेश यादव चतुर्थ श्रेणी जिला अध्यक्ष, अनिल कुमार पूर्व अध्यक्ष, शंकर वर्मा ब्लाक अध्यक्ष रेवतीपुर, उपेंद्र यादव ,उमेश कुमार व कर्मचारी साथ रहे।

Popular Articles