Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बेटे ने पिता, मां और बहन को दौड़ाकर कुल्हाड़ी से मार डाला

गाजीपुर। शहर कोतवाली थाना के डिलिया गांव में रविवार को जमीनी विवाद को लेकर बेटे ने अपने पिता,मां तथा बहन की कुल्हाड़ी मारकर बेरहमी से हत्या कर दिया।इस घटना से गांव में सनसनी फैल गयी।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी होने पर एसपी डा. ईरज राजा भी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन किये। जानकारी के अनुसार डिलिया गांव निवासी शिवराम यादव (65) और उनके पुत्र अभय यादव में जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी को लेकर अभय बराबर अपने पिता से नाराज रहता था। आज दोपहर में जमीन को लेकर पिता पुत्र में विवाद हुआ। इससे गुस्साएं अभय यादव ने कुल्हाड़ी लेकर खेत में दौड़ाकर पिता शिवराम यादव, मां दमुनी देवी(60) और बहन कुसुम देवी (35) की बेरहमी से हत्या कर दिया। गांव के लोग देखते रह गये और वह हत्या करने के बाद आरोपी पुत्र फरार हो गया। इस घटना की जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड लग गयी। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी दीनदयाल पांडेय पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गये। गांव का माहौल शांत था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी डा. ईरज राजा तथा एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद भी मौके पर पहुंच गये।पुलिस अधीक्षक ने गांव के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इस मामले में एसपी डा. ईरज राजा ने कहा कि यह पिता पुत्र के बीच जमीनी विवाद की मामला आ रहा है। शिवराम यादव ने अपनी बेटी को भी जमीन में हिस्सा दिया था। इसी को लेकर पिता पुत्र में तनाव रहता था। आरोपी अभय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगी है। जल्दही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।  

   

Popular Articles