Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

ओमप्रकाश राय और सपना सिंह ने कारगिल शहीद शेषनाथ यादव को दी श्रद्धांजलि

गाजीपुर । भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं ने जिले के सभी सात शहीदों के प्रतिमा स्थलों पर पहुंच कर प्रतिमा परिसर की साफ सफाई कर प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। शहीदों के सम्मान में देश भक्ति नारे लगाए।

नंदगंज थाना के धरवां स्थित शहीद शेषनाथ सिंह यादव के प्रतिमा स्थल पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भानुप्रताप सिंह व पारसनाथ राय के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिमा परिसर की सफाई कर शेषनाथ सिंह यादव के पुण्य स्मृति को नमन किया तथा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय,प्रो शोभनाथ यादव,मंत्री सुरेश बिन्द, राकेश यादव, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष काशी चौहान, बलवंत बिंद, भानु जायसवाल, हरेंद्र यादव,कमलेश प्रजापति,विनीत शर्मा, अभिनव सिंह आदि मौजूद थे।

Popular Articles