
गाजीपुर। लोक सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा समीक्षा अधिकारी/सहायक समीक्षा अधिकारी आदि (प्रा०) परीक्षा 2023 के लिए निर्धारित परीक्षा 27 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा को नकल विहीन, एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बनाये गये परीक्षा केन्द्र एवरग्रीन पब्लिक स्कूल मीरनापुर, स्कॉलर्स एकेडमी मीरनापुर, डालिम्स सनबीम अंधऊ बाईपास, आर्यन पब्लिक स्कूल जंगीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान उन्होने सीसीटीवी कैमरा, विद्युत व्यवस्था, शौचालय, पीने का पानी, साफ- सफाई एवं पार्किंग की कि गयी व्यवस्थाओं की संबंधित से जानकारी लेते हुए संबंधित को निर्देश दिया कि कोई भी समस्या हो तो त्तकाल अवगत कराये।




