Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

नाली का गंदा पानी तालाब में गिराने के खिलाफ जल सत्याग्रह करते ग्रामीण

गाजीपुर। सैदपुर तहसील के हरिहरपुर गांव में कुछ दिनों से नाली का निर्माण कार्य जारी है। इसका गंदा पानी हरिहरपुर गांव के आस्था का केंद्र रहे तालाब में गिराने की तैयारी है । नाली के लिए गड्ढे की खोदाई करके पोखरे में मिला दिया गया है। गांव के लोग इस पोखरे की सफ़ाई का कार्य ख़ुद करते हैं। जिससे यह पोखरा स्वच्छ एवं सुंदर रहता है । नाली का पानी पाखरे में गिराने की तैयारी हो रही है तो गांव के लोगों में आक्रोश है । समाजसेवी सिद्धार्थ राय के नेतृत्व में गाँव के लोगों ने “ जल सत्याग्रह “ शुरू कर दिया है । सिद्धार्थ राय का कहना है कि गांव के लोग नाली बनने के विरोध में नहीं है , नाली बने अच्छा बात है लेकिन उसका पानी इस पोखरे में ना गिराया जाये । इस पोखरे में लोग छठ पूजा , जिउतिया व्रत तथा गाँव में किसी के मरने पर घाट व रौजाना के तौर पर स्नान के लिए किया करते हैं । सिद्धार्थ राय ने कहा कि जहाँ सरकार स्वच्छता के लिए इतनी बड़ी – बड़ी योजना बना कर देश को स्वच्छ बनाने का कार्य कर रही है वही यह संबंधित विभाग के अधिकारी पोखरे को गंदा बनाने के काम में लगे हुए हैं । प्रदेश में पोखरों का सुंदरीकरण किया जा रहा है और वही गाजीपुर एक सुंदर पोखरे को गंदा बनाने का काम अधिकारियों के द्वारा किया जा रहा है । सिद्धार्थ राय ने नेतृत्व में गांव के लोगों ने जल सत्याग्रह की शुरुआत जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर गांव की समस्या को लिखा गया है। ग्रमीणों का कहना है कि दो दिन प्रतीक्षा करेंगे। इस पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो इसी तालाब में पूरा गाँव अनिश्चितकाल के लिए सत्याग्रह पर बैठेगा। आज के जल सत्याग्रह में अमरेंद्र खरवार , संजय राम , नागेंद्र चौहान , दीपक चौहान , विजयी पासी , चंद्रिका पासी , पूर्णवासी गौंड, आशीष गुप्ता , गुड़िया देवी , लालसा कनौजिया , तारा देवी , विंदा देवी , मंजू चौहान समेत सैकड़ों की संख्या में गांव के लोग मौजूद रहे ।

Popular Articles