Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

निरीक्षण में उपकेंद्रों के सेचियार्ड में घास देख अधिशासी अभियंता नाराज

गाजीपुर। विद्युत वितरण खण्ड द्वितीय नगर के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने गुरुवार को उपकेंद्र मोहम्दाबाद,करीमुद्दीनपुर, दुबिहा,खैराबारी का निरीक्षण किया। जिसमें समस्त उपकेंद्रों के सेचियार्ड में घास फूस देखकर विद्युत कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुये सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि 27 जुलाई तक सेचियार्ड सहित समस्त फीडर की एचटी लाइन पर लगे टहनियों की छटाई नहीं हुई तो सबका अग्रिम वेतन रोका जाएगा।मेसर्स ग्रिड पावर सिस्टम के सुपरवाइजर विनय तिवारी को निर्देशित करते हुये कहा कि 27 जुलाई तक डिविजन द्वितीय नगर के समस्त तेरह उपकेंद्रों से निर्गत सभी फीडरो पर लगे पेड़ पौधों का छटनी समस्त संविदा कर्मियों द्वारा नहीं किया जाता है तो संबंधित ऐसे लापरवाह संविदा कर्मियों का वेतन रोक दिया जाय एवं ऐसे लोगो को चिन्हित करके कार्रवाई करने की बात कही।

उपकेंद्र करीमुद्दीनपुर के उतराव सेकेंड फीडर का भी निरीक्षण किया। जिसमें उक्त फीडर पर अधिक लोड होने के कारण बार बार लाइट ट्रिप हो रही है। जिसका लोड का बटवारा कुछ उपकेंद्र दुबिहा से किया जाना अति आवश्यक है। जिसका मौके पर निरीक्षण करके संबंधित मोहम्मदाबाद एसडीओ अमित राय को जांच करके तत्काल लोड बंटवारा करने का निर्देश दिया। जिसमें क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को भी मौके पर समझाया गया। मोहम्मदाबाद क्षेत्र में आए दिन छोटे छोटे फॉल्ट एवं एचटी लाइन पर टहनियों के वजह से क्षेत्र विद्युत आपूर्ति बाधित हो रही है। यह उपकेंद्रों पर तैनात संविदा कर्मियों की लापरवाही से हो रही है ।जिसमें ऐसे लापरवाह कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है जल्द ही ऐसे लोगो के ऊपर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

Popular Articles