
रेवतीपुर (गाजीपुर)। गांव में गुरूवार को समाजवादी पार्टी की ओर से पीडीए कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुहम्मदाबाद विधायक सुहेब अंसारी उर्फ मन्नू ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वह पीडीए से डर गई है।विधायक ने कहा कि बाबा साहेब ने हमें संविधान दिया,उसी के जरिए हमें आरक्षण मिला और अब भाजपा सरकार उसे ही खत्म करना चाहती है।उन्होने कहा कि सरकार सरकारी विभागों को बेचने में लगी है। जब विभाग निजी सेक्टर में चले जाएगें तो गुजरात से ठेकेदार आएगा और उसे लेकर चला जाएगा। विधायक ने कहा कि बिजली की हालात काफी नाजूक है। जबरदस्ती लोगों के यहाँ मीटर लगाएं जा रहे है।बिल मनमाने तरीके से आ रहा है,लाइट आ रही नहीं आ रही कनेक्शन है या नहीं। जबरदस्ती बिल भेंजा जा रह है। उन्होंने कहा कि बिहार को जोडने वाली रोड सपा सरकार की देन है,चाहे बोर्ड कोई लगा लें।भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सबसे पहले जिले में विश्वविद्यालय, स्टेडियम का मांग सदन में उठाया। जमीन आज भी खाली है,मगर इन्होंने स्टेडियम गोरखपुर में बनवा दिया।भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर हम मतदाता है तो कितना प्रुफ देना पडेगा। सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में बेरोजगारी,अराजकता का भरमार है।इस अवसर पर गुलाब राजभर,गौतम यादव,गोवर्धन,केशरी यादव,पंकज यादव,पकालू,पंकज राय पाकी,शशिकांत,जमशेद राईनी,जितेंद्र, अमित ठाकुर,विकास यादव आदि मौजूद रहे।संचालन अजय यादव जबकि अध्यक्षता पारसनाथ पाठक ने किया।




